ये हैं भारत की 10 सबसे अमीर महिला यूट्यूबर, आपको करेंगी इंस्पायर

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। देश की कई महिलाओं ने अपनी मेहनत से नया मुकाम हासिल किया है।

हम आपको भारत की 10 सबसे अमीर महिला यूट्यूबर के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप इंस्पायर हो सकती हैं।

श्रुति अर्जुन आनंद की नेटवर्थ 45 करोड़ रुपए है। श्रुति ने 2010 में यूट्यूब चैनल मेकअप और ब्यूटी टिप्स को लेकर शुरू किया था। उनके 1.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं।

निशा मधुलिका ने 2011 में यूट्यूब चैनल शुरू किया था। वे साधारण शाकाहारी रेसिपी का वीडियो पोस्ट करती हैं। उनकी नेटवर्थ 43 करोड़ है।

कोमल पांडे ने 2017 में ब्यूटी, फैशन और स्टाइल को लेकर यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। उनकी नेटवर्थ 30 करोड़ है।

प्राजक्ता कोली ने 2015 में यूट्यूब चैनल बनाया था। वे कॉमेडी कंटेंट बनाती हैं। उनके 72 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। 16 करोड़ नेटवर्थ है।

रिक्शावाली के नाम से फेमस अनीशा दीक्षित ने 2013 में यूट्यूब करियर शुरू किया था। वे कॉमेडी-ह्यूमर कंटेंट बनाती हैं। उनकी नेटवर्थ 15 से 20 करोड़ है।

निहारिका सिंह ने 2016 में यूट्यूब करियर शुरू किया था। वे कॉमेडी के लिए फेमस हैं। उनकी नेटवर्थ 13 करोड़ है।

पूजा लूथरा अपने यूट्यूब चैनल पर वेलनेस, स्किन केयर और DIY जैसे वीडियो पोस्ट करती हैं। उनकी नेटवर्थ 9 करोड़ है।

कबिता सिंह ने 2014 में यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। उनके 1.43 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। वे रेसिपी वीडियो बनाती हैं। उनकी नेटवर्थ 6 से 7 करोड़ है।

कोमल गुडन यूट्यूब पर ब्यूटी और फैशन से जुड़े वीडियो डालती हैं। उनकी नेटवर्थ 2-3 करोड़ है। उनके चैनल पर 39 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

दैट ग्लैम गर्ल चैनल के लिए मशहूर हिमांशी टेकवानी के यूट्यूब चैनल पर 52 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उनकी नेटवर्थ 1-2 करोड़ है।