सर्दियों में रोजाना खाएं ये फल, पेट रहेगा स्वस्थ

अमरूद

फाइबर से भरपूर यः फल पाचन को मजबूत बनाता है। इसे खाने से पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है।

संतरा

विटामिन C से भरपूर यह फल पाचन में मदद करता है और पेट को हाइड्रेट रखता है।

पपीता

यह हल्का और आसानी से पचने वाला फल है, जो गैस व पेट फूलने की समस्या कम करता है और भारी भोजन के बाद राहत देता है।

सेब

यह पाचन के अच्छे बैक्टीरिया को सपोर्ट करता है और पाचन को नियमित रखता है, इसलिए रोज़ एक सेब सेहत के लिए फायदेमंद है।

अनार

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल पेट और दिल दोनों के लिए फायदेमंद है और पाचन को मजबूत बनाता है।

विटामिन C से भरपूर फल

कीवी, अमरूद, नाशपाती, अंगूर विटामिन C से भरपूर होते हैं | यह पाचन और इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और सर्दियों में खाने के लिए अच्छे विकल्प हैं।

टिप्स

फलों को साबुत ही खाएं, जूस बनाकर सेवन ना करें। भोजन के बाद हल्का फल लें और रोज 1–2 फल खाने की आदत बनाएं।