कुआं गोल ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का रोचक साइंस

सभी कुएं गोल ही क्यों?

आपने जितने भी कुएं देखे होंगे, वो सभी गोल ही होते हैं। न तो तीन कोने वाले (त्रिकोण) और न ही चार कोने वाले (चौकोर) कुएं दिखाई देते हैं इसके पीछे सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि साइंटिफिक वजह है।

गोल आकार क्यों फायदेमंद है?

गोल आकार दबाव को सभी दिशाओं में समान रूप से बांटता है। मिट्टी और पानी का प्रेशर कुएं की दीवारों पर बराबरी से पड़ता है। इससे दीवारों के ढहने या टूटने का खतरा बहुत कम होता है।

पानी भरने पर भी सुरक्षित

जब कुआं पानी से भरता है तो पानी का प्रेशर दीवारों पर पड़ता है। गोलाई की वजह से यह प्रेशर बराबर बंट जाता है। इस वजह से कुआं मजबूत और टिकाऊ बना रहता है।

खोदने में आसान

गोल कुआं बनाना, तीरछे या चौकोर कुएं की तुलना में आसान होता है। खुदाई एक समान दिशा में होती है, जिससे काम सरल और तेज हो जाता है। यही वजह है कि गांवों में भी गोल कुएं ही बनाए जाते हैं।

उदाहरण से समझें

जैसे दीवार पर ड्रिल की जाती है तो वह हमेशा गोल होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गोल आकार में दरारें कम पड़ती हैं। अगर कुआं चौकोर या त्रिकोणीय होगा तो कोनों पर क्रैक आने की संभावना ज्यादा रहेगी।