रूसी राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर से दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। यह दौरा दोनों देशों की रणनीतिक दोस्ती को नई दिशा देगा।
भारत-रूस शिखर सम्मेलन में रक्षा साझेदारी सबसे बड़ा एजेंडा होगा। S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अतिरिक्त डिलीवरी पर चर्चा तय।
पुतिन भारत को Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट का प्रस्ताव देंगे। रूस इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन फिफ्थ-जेनरेशन विमान मानता है।
यूक्रेन युद्ध के बाद रूस से देरी से मिल रहे सैन्य उपकरणों की जल्द डिलीवरी पर भारत जोर देगा। यह बातचीत का मुख्य मुद्दा रहेगा।
ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फोकस—रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव के बीच भारत और रूस तेल सप्लाई को स्थिर रखने पर चर्चा करेंगे।
भारत-रूस बीच नए व्यापार समझौतों की उम्मीद। भारत से फार्मा, कृषि और उपभोक्ता उत्पादों का निर्यात बढ़ सकता है।
रूस में भारतीय वर्कर्स भेजने पर बड़ा समझौता संभव। इससे रोजगार बढ़ेगा और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग मजबूत होगा।