क्या-क्या खाते हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन?

क्या है पुतिन का फेवरेट फूड

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर हैं। अब लोगों की दिलचस्पी उनकी फिटनेस का सीक्रेट जानने में है और साथ ही यह भी कि वह क्या खाना पसंद करते हैं।

पुतिन ने खुद बताई अपनी पसंद

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी कोई खास डिश फेवरेट नहीं, लेकिन ताजी सब्जियां, खीरा, टमाटर और सलाद उन्हें बेहद पसंद हैं।

मांस या मछली?

पुतिन मांस की तुलना में मछली को ज्यादा पसंद करते हैं। अगर मांस खाएं, तो भेड़ का मांस उनकी पहली पसंद है। ग्रीन टी उनकी डेली ड्रिंक है।

फ्रेश और ऑर्गेनिक भोजन के शौकीन

पुतिन स्थानीय गार्डन और ऑर्गेनिक फार्म से आने वाला फ्रेश फूड ही पसंद करते हैं। उनकी थाली में फल, बेरी और हरी सब्जियां जरूर होती हैं।

हल्का लेकिन पोषण से भरपूर नाश्ता

उनका नाश्ता सादा और हेल्दी होता है। पनीर, दलिया, अंडे और कभी ताजा जूस उनका मॉर्निंग फूड है। उन्हें बटेर के अंडे भी पसंद हैं।

ट्रेडिशनल रूसी खाने के भी शौकीन

क्लासिक रूसी खाने में पुतिन की गहरी रुचि है। बकव्हीट (कुट्टू) का दलिया, उखा फिश सूप और श्ची कैबेज सूप वे अक्सर खाते हैं।

मछली है उनकी सबसे बड़ी पसंद

पुतिन ग्रिल या बेक की हुई मछली पसंद करते हैं। ट्राउट और स्टर्जन उनकी पसंदीदा मछलियां हैं। उन्हें फिशिंग का शौक भी है।

लीन और वाइल्ड मीट

वे क्वेल, वेनिसन जैसे लीन प्रोटीन खाते हैं। मशरूम उनके सूप और साइड डिश का अहम हिस्सा होते हैं। केफिर भी उनकी डाइट में शामिल है।

मिठाई नहीं, लेकिन आइसक्रीम से प्यार

पुतिन मीठा कम खाते हैं, लेकिन रूसी आइसक्रीम उन्हें बेहद पसंद है। कई बार वह इसे मेहमानों को भी सर्व कर चुके हैं।

चाय है उनकी असली पसंद

पुतिन चाय लवर हैं। हर्बल और ग्रीन टी उन्हें कॉफी से ज्यादा पसंद है। ऑफिशियल आयोजनों में वे सीमित मात्रा में वाइन या शैम्पेन लेते हैं।