भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार देर रात अचानक बंद हो गया।
इंस्टाग्राम पर विराट कोहली सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल नहीं दिख रही है।
विराट कोहली की प्रोफाइल सर्च करने पर 'यह पेज उपलब्ध नहीं है' दिख रहा है।
विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 27 करोड़ 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 12 से 14 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।
अभी ये वजह साफ नहीं है विराट ने इंस्टाग्राम अकाउंट खुद डीएक्टिवेट किया है या फिर किसी तकनीकी गड़बड़ी से ऐसा हुआ है।
हाल ही में विराट कोहली की सोशल मीडिया एक्टिविटी कम ही रही है।
पहले भी विराट ने कई प्रमोशनल पोस्ट हटाकर क्रिकेट और परिवार को प्राथमिकता देने के संकेत दिए थे।