विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 17 फरवरी यानी आज कान्हा की नगरी वृन्दावन पहुंचे. वहां जाकर कपल ने प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए.
इस दौरान विराट-अनुष्का भक्ति भाव में डूबे नजर आए और उन्होंने जमीन पर बैठकर महाराज जी के प्रवचनों को ध्यान लगाकर सुना.
आशीर्वाद लेने के बाद दोनों ने कुछ समय आश्रम की आध्यात्मिक शांति के बीच बिताया.
विराट और अनुष्का सुबह लगभग 5:30 बजे केली कुंज आश्रम वृंदावन पहुंचे जहां लगभग 1 घंटे तक रहे और प्रेमानंद महाराज जी से वार्ता की.
इस दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने गले में तुलसी की माला पहनी हुई थी.
दर्शन करने के बाद उनकी गाड़ी केलीकुंज आश्रम के बाहर जाम में फंस गई और प्रशंसक भी उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े. काली गाड़ी में बैठकर आए विराट-अनुष्का पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने आ चुके हैं.
पिछले साल 2025 में विराट और अनुष्का ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया था. इससे पहले जनवरी 2026 में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे.