भारत के क्रिकेटिंग स्टार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लाइफस्टाइल की हर कोई तारीफ करता है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिलहाल इंग्लैंड में हैं।
जब विराट और अनुष्का भारत में होते हैं तो वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से जरूर मिलते हैं।
भजन गायिका जया किशोरी बताया कि विराट और अनुष्का बार-बार प्रेमानंद महाराज से क्यों मिलते हैं।
जया किशोरी ने कहा कि विराट-अनुष्का अपने व्यस्त जीवन के बीच शांति और संतुलन की तलाश कर रहे हैं।
जया किशोरी ने कहा कि उनके पास नाम पैसा सबकुछ है। अब बस उन्हें शांति चाहिए, इसलिए अध्यात्म ने उन्हें अपनी ओर खींचा है।
जया किशोरी कहती हैं कि हम जब भावनात्मक रूप से अस्थिर होते हैं तब ईश्वर के करीब जाने की कोशिश करते हैं।
जया किशोरी ने कहा कि विराट अनुष्का ने कुछ नहीं छोड़ा, न घर, न काम, न परिवार। बस संतुलन बैठाने का काम किया।