एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय, ऐसी शादी नहीं देखी होगी !

उदयपुर में बेहद निजी समारोह में विजय देवरकोंडा और Rashmika Mandanna ने अपने रिश्ते को नया नाम दिया।

तारीख: 26 फरवरी 2026

एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने शादी की। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं।

पहली ऑफिशियल वेडिंग फोटोज़ वायरल

जैसे ही कपल ने तस्वीरें शेयर कीं, मिनटों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। फैंस का प्यार देखते ही बनता था

दो संस्कृतियों का खूबसूरत संगम

शादी में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज़ों के साथ रश्मिका की कोडावा विरासत का भी सम्मान किया गया। ये शादी तेलुगु पारंपरिक रीति और कोडावा समारोह के साथ हुई।

रश्मिका का ब्राइडल लुक

रश्मिका ने कोडावा स्टाइल साड़ी पहनी। जिसमें कोडागु (कूर्ग) की परंपरा वाली ड्रेपिंग, पीछे की प्लीट्स और कंधे पर पल्लू, संस्कृति की गरिमा और सादगी का शानदार मेल देखने को मिला

विजय का ट्रेडिशनल अवतार

वहीं विजय मुण्डू और कुर्ता में क्लासिक लुक सादा,एलिगेंट और पूरी तरह से रस्मों के अनुरूप देखने को मिला

भावुक तोहफ़ा जिसने दिल छू लिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका की ब्राइडल साड़ी सासू मां का खास तोहफ़ा थी।

स्वीट जेस्चर

समारोह के बाद कपल ने पैपराज़ी को मिठाइयां और गिफ्ट बॉक्स दिए। इसके साथ ही उन्हें थैंक यू भी कहा।

‘ViRosh’ पर बरसीं बधाइयां

फैंस और इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बारिश कर दी। कपल को नई ज़िंदगी के लिए ढेर सारा प्यार।