फरवरी के महीने में उगाएं ये सब्जियां ! जल्दी होगी ग्रोथ

फरवरी महीने सब्जियों के लिए खास

फरवरी का महीना घर पर सब्जियां उगाने के लिए सबसे सही समय माना जाता है। ठंड का मौसम कम होने लगता है और मिट्टी गर्म हो रही होती है, जिससे पौधों की वृध्दि तेज होती है।

फरवरी महीने में अच्छी पैदावार

विशेषज्ञों के अनुसार कुछ सब्जियां इस महीने में बोई जाएं तो जल्दी उगती हैं और अच्छी पैदावार देती है।

मेथी

मेथी छोटे गमलों में भी आसानी से उगती है। फरवरी में बोने पर नए पत्ते जलदी निकलते हैं और कटी हुई मेथी जल्दी नई पत्तियों से भर जाती है।

टमाटर

टमाटर जलदी बढ़ते हैं और गमले या बालकनी में आसानी से उगाए जा सकते है। पर्याप्त धूप औऱ हल्की नम मिट्टी से पौधे जल्दी फल देते हैं।

शिमला मिर्च

फरवरी में बोई गई मिर्च शिमला मिर्च जल्दी बढ़ती हैं। इन्हें दिन में 5-6 घंटे की धूप और नियमित पानी दें।

पालक

पालक और अन्य पत्तेदार सब्ज़ियां इस समय तेजी से बढ़ती हैं। इन्हें हवादार जगह पर उगाएं औऱ हलका पानी दें।

खीरा

खीरे इस महीने में जल्दी बढ़ते हैं। मिट्टी में पर्याप्त पोषण और हल्की धूप से बेहतर फल मिलते हैं।