घर के दरवाजे पर लटका लें ये चीज, सारी परेशानियां होंगी दूर!
अगर आप भी अपने घर में चल रहीं परेशानियों को निपटाना चाहते हैं तो इस एक चीज को दरवाजे पर लटका लें।
दरअसल, जिस तरह भारत में वास्तु प्रचलित है, ठीक उसी तरह चीन में फेंगशुई का चलन है। फेंगशुई पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी पर आधारित है।
वास्तु विशेषज्ञ के मुताबिक घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए घर में फेंगशुई के लकी सिक्के रख सकते हैं।
आपको बाजार में फेंगशुई के लाल रिबन में बंधे 3 और 5 सिक्के आसानी से मिल जाएंगे। ये सिक्के पीतल से बने होते हैं और लाल रिबन में गूथे होते हैं।
कहा जाता है कि ये सिक्के प्राकृतिक तत्वों को संतुलित करते हैं, जिससे इन सिक्कों के आसपास सकारात्मकता बढ़ती है।
घर के मेन गेट पर अंदर की तरफ लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाना चाहिए। इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं।