निर्मला सीतारमण आज संसद में 9वां बजट पेश करेंगी. पूरे देश की नजरें उन पर होंगी और उम्मीद लिए करोड़ों टैक्सपेयर्स उनके द्वारा बजट पढ़े जाने का इंतजार करेंगे.
लेकिन इन सबके बीच निर्माला सीतारमण की साड़ियां भी कम चर्चा में नहीं रहती हैं. अब तक बतौर वित्तमंत्री वे 8 बजट पेश कर चुकी हैं और हर बार उनकी साड़ी विशेष चर्चा का विषय बनी है. आइए उनकी अब तक की पहनी हुई साड़ियों पर नजर डालते हैं.
निर्मला सीतारमण ने साल 2019 में अपना पहला बजट पेश किया था. इस दौरान उन्होंने गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी.
साल 2020 में निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की बनीं पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसकी बॉर्डर हरे रंग का थी.
वहीं, साल 2021 जब देश कोरोना से जूझ रहा था, उस दौरान निर्मला सीतारमण ने तेलंगाना की पोचम पल्ली साड़ी पहनी थी.
साल 2022 में निर्मला सीतारमण ने ओडिशा की बोमकाई साड़ी पहनी थी. यह ओडिशा के गंजम जिले के बोमकाई गांव में बनाई जाती है. इस पर सिल्वर जरी का काम होता है. इसमें ऑफ-व्हाइट सीमा और चांदी के जरी का काम था.
वहीं, साल 2023 में वित्त मंत्री ने कर्नाटक की इलकल साड़ी पहनी थी. लाल रेशम साड़ी पर काले और सोने के मंदिर का बॉर्डर था. जिसमें रथ, मोर और कमल जैसे डिजाइन थे.
साल 2024 में अंतरिम बजट के दौरान निर्मला सीतारमण ने बंगाल की कांथा साड़ी पहनी थी. वहीं, पूर्ण बजट पेश करने के दौरान उन्होंने आंध्र की मंगलागिरी साड़ी पहनी थी.
इसके अलावा साल 2025 में वित्त मंत्री ने बिहार की मधुबनी साड़ी पहनी थी. यह साड़ी इसलिए भी खास थी क्योंकि उन्हें यह पद्मश्री से सम्मानित दुलारी देवी ने उपहार में दी थी.
वहीं, आज 1 फरवरी 2026 को निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी है. यह तमिलनाडु की सदियों पुरानी बुनाई की विरासत दिखाती है. यह बैंगनी कट्टम कांजीवरम साड़ी है, जिसमें हल्के सुनहरे भूरे के चेक यानी कट्टम हैं.