औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्तों में पोषक तत्व पाए जाते हैं। खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करना लाभदायक होता है।

तुलसी के पत्तों में आयरन, फाइबर, विटामिन-ए और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

रोज सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

तुलसी के पत्ते खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

रोजाना सुबह तुलसी का सेवन करने से मुंह की बदबू को दूर करने में मदद मिलती है।

तुलसी के पत्तों में फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है

तुलसी के पत्ते का सेवन स्ट्रेस को कम करता है। वहीं, वायरल और सर्दी-खांसी में आराम मिलता है।