टमाटर की जरूरत लगभग सभी व्यंजनों में पड़ती है। वहीं, लोग टमाटर की चटनी भी खूब शौक से खाते हैं।
अगर आप घर में ही टमाटर उगा लें तो आपको इसे मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि गमले में टमाटर का पौधा कैसे उगाया जा सकता है।
गमले में पौधा लगाने से पहले देख लें कि गमले के निचले हिस्से में छेद होना जरूरी है, ताकि गमले में जल भराव ना हो, नहीं तो कई बार गमले में जल भराव होने की वजह से पौधा सड़ कर नष्ट भी हो जाता है.
अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी का उपयोग करें। आप बाजार से तैयार मिट्टी या खाद और मिट्टी का मिश्रण भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप टमाटर के बीज बो सकते हैं या नर्सरी से तैयार पौधे भी खरीद सकते हैं। वहीं नियमित रूप से पौधों को खाद देने के लिए जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं।
आप को यह गमला जहां पर धूप आती हो उस स्थान पर रखना है। टमाटर के पौधे को कीटों से बचाने के लिए दशपर्णी अर्क का इस्तेमाल करें, जिससे टमाटर की गुणवत्ता बेहतर होगी।
आप 15 दिन में एक बार टमाटर के पौधे को खाद दें और नियमित रूप से पानी देते रहे। बता दें कि 40 दिन बाद टमाटर लगना शुरू हो जाएंगे. टमाटर करीब 4 महीने तक लगते हैं.