दूध में मिलाकर पिएं ये 5 चीजें, एक हफ्ते में बढ़ेगा वजन
आज के समय में जहां लोग वजन कम करने के लिए परेशान रहते हैं, तो वहीं कई लोग ऐसे हैं जो अपने कम वजन को लेकर परेशान हैं।
कई लोग इतने पतले होते हैं कि उनका मजाक बनाया जाता है। लेकिन, आप घर पर रहकर एक हफ्ते के अंदर वजन बढ़ा सकते हैं।
आप दूध के साथ 2-3 केलों का शेक बनाकर पी सकते हैं।
रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
वेट गेन के लिए हर रोज दूध में भिगोए हुए किशमिश डालकर पिएं। इसमें कैलोरी अच्छी मात्रा में पाई जाती है।
रोजाना एक गिलास दूध में पीनट बटर मिलाकर पी सकते हैं। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं।
इसके अलावा डेढ़ गिलास दूध में मखाने मिलाकर उबाल लें। हल्का ठंडा होने पर इसे पी लें।