रोज सुबह 1 केला खाने से ये होते हैं फायदे!

फल सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इन्हें खाने से शरीर को विटामिन, मिनरल्स और फाइबर समेत ढेर सारे तत्व मिल जाते हैं।

मगर क्या आप जानते हैं कि रोज एक केला खाने से आपकी सेहत के लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

न्यूट्रिशनिस्ट एक्सपर्ट का कहना है कि केले में काफी प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-B6, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

केले में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इससे पाचन अच्छा होता है।

केले में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए रोजाना केला खाने से दिल की बीमारी होने का जोखिम कम होता है।

एक्सरसाइज करने से पहले या सुबह नाश्ते में केला खाने से ऊर्जा मिलती है, जिससे आपका मूड भी काफी बेहतर रहता है।