अब बर्तन धोने में नहीं लगेगी ठंड, बस आजमाएं ये आसान टिप्स

ठंड में महिलाओं के लिए बर्तन धोना एक बड़ी समस्या है, जिसमें हाथों का सुन्न होना, त्वचा का रूखापन और उंगलियों में जलन महसूस होती है।

ठंडा पानी त्वचा की नमी छीन लेता है और हाथ पानी में ज्यादा देर रहने से ठंडे पड़ जाते हैं। ऐसे में आप इस टिप की मदद से इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।

मोटे रबर ग्लव्स पहनने से हाथ सीधे ठंडे पानी के संपर्क में नहीं आते और सुरक्षित रहते हैं।

गुनगुने पानी का प्रयोग करें, हल्का गुनगुना पानी जिससे बर्तन की गंदगी भी साफ हो और हाथ भी सुरक्षित रहें।

बर्तन धोने से 10 मिनट पहले पानी और साबुन का झाग डालकर गंदे बर्तन भिगो दें, संभव हो तो दोपहर या शाम के समय बर्तन धोएं

एक साथ ज्यादा बर्तन न धोएं और बर्तन धोने के बाद हाथों पर मॉइस्चराइज़र, या नारियल तेल लगाएं।

बर्तन धोते समय हाथ सुन्न हो जाते हैं, ऐसे में आप इन टिप्स से इस समस्या से दूर हो सकते हैं ।