विक्की कौशल की मूवी     छावा का टीजर रिलीज

विक्की कौशल की अपकमिंग मूवी छावा का टीजर रिलीज हो गया है।

इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है।

टीजर में संभाजी महाराज (विक्की कौशल) अकेले सैकड़ों सैनिकों से लड़ते नजर आए। 

टीजर रिलीज होने के बाद लोगों की कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक फैन ने लिखा विक्की प्लीज, कितना दिल जीतोगे।

फिल्म छावा इस साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मूवी में ओरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया है। उन्हें इस रोल में पहचानना मुश्किल हो रहा है।