पानी में उगाएं शकरकंद का पौधा, एक से बनेंगे अनेक प्लांट्स

शकरकंद को पानी के जरिए आसानी से उगाया जा सकता है और नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं। इसका तरीका भी आसान है।

शकरकंद अच्छे से धो लें, फिर एक कांच के जार में पानी भरकर शकरकंद को इस तरह टिकाएं कि उसका निचला हिस्सा पानी में डूबा रहे, लेकिन तले से न लगे।

जार को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप और गर्माहट रहें कुछ दिनों में नीचे जड़ें निकलने लगेंगी और ऊपर हरे अंकुर दिखाई देंगे।

जब ये अंकुर 10-15 सेंटीमीटर लंबे हो जाएं तो इन्हें शकरकंद से अलग कर लें। इन नए पौधों को कुछ दिन पानी में रखने के बाद मिट्टी में लगाया जा सकता है।

जब शकरकंद के पौधों की जड़ें 1-2 इंच लंबी हो जाएं, तो उन्हें बगीचे में या गमलों में लगाया जा सकता है।

इन्हें बगीचे में धूप वाली जगह पर चार इंच गहराई में और कम से कम एक फुट की दूरी पर लगाएं या आप शकरकंद को बड़े गमले या ग्रो बैग में अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी में उगा सकते हैं।

इस तरह एक ही शकरकंद से कई पौधे तैयार हो जाते है, जो आगे चलकर अच्छी फसल देते है।