सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-1 से T20 सीरीज जीती।
चौथे टी20 के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिस पर हर भारतीय गर्व कर रहा है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव की देशभक्ति को हर भारतीय सलाम कर रहा है।
मैच में तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन माक्ररम आउट हुए।
अर्शदीप सिंह की गेंद पर माक्ररम का शॉट काफी ऊंचा गया और रवि बिश्नोई ने शानदार कैच लिया।
विकेट के जश्न के दौरान रिंकू सिंह की कैप मैदान पर गिर गई और गलती से सूर्यकुमार का पैर उस पर पड़ गया।
सूर्या ने जैसे ही कैप जमीन पर देखी उन्होंने फौरन उसे उठाया।
सूर्यकुमार यादव ने पहले कैप को माथे से लगाया और फिर चूम लिया।
भारतीय कप्तान ने इसके बाद कैप रिंकू सिंह को दे दी।
सूर्यकुमार यादव का देशप्रेम देखकर हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।