गर्मियों में घर पर ट्राई करें तरबूज की ये आसान सी कूल रेसिपी

तरबूज की कुल्फी: सामग्री- बिना बीज का कटा हुआ तरबूज, 2 बड़ी चम्मच चीनी, 15 से 20 ब्लैकबेरी, एक चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी नमक। ऐसे बनाएं- सबसे पहले सभी सामग्रियों को पीस लें। फिर सांचे में एक-दो ब्लैकबेरी डालने के बाद इस मिश्रण को भरें। अब इसे फ्रिज में रख दें। कुछ घंटों बाद सांचे से कुल्फी निकालकर इसका आनंद लें।

तरबूज का शरबत: सामग्री- कटा हुआ तरबूज, एक-दो बड़ा चम्मच चीनी, एक टी स्पून नींबू का रस, पुदीने के पत्ते। ऐसे बनाएं- सबसे पहले तरबूज के टुकड़ों को 8-10 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंड करें। फिर इस मिश्रण में चीनी और नींबू का रस मिलाएं। इसमें पुदीने के पत्ते मिलाएं और शरबत का आनंद लें।

तरबूज मिल्कशेक: सामग्री- तरबूज के टुकड़े, एक-दो कप दूध, एक चम्मच चीनी। इसे बनाने के लिए ब्लेंडर में सारी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं। अब इस ड्रिंक को कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। कुछ देर बाद इसका सेवन करें।

तरबूज-स्ट्रॉबेरी जूस: सामग्री- कटा हुआ तरबूज, एक कप दही, एक-दो चम्मच शहद और स्ट्रॉबेरी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज और स्ट्रॉबेरी को ग्राइंड कर लें। इसमें शहद और दही अच्छी तरह फेंट मिलाएं। तैयार है तरबूज और स्ट्रॉबेरी का जूस।