गर्मियों में तरबूज खाते समय इन बातों का रखें ध्यान
सुबह नाश्ते में तरबूज खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे नियमित तौर पर खाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है। खाली पेट इसे काटकर खाएं या जूस पिएं दोनों ही तरीकों से फायदेमंद है।
रात के समय तरबूज खाना अवॉयड करना चाहिए, क्योंकि इससे कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। रात को तरबूज खाने से अपच की समस्या हो सकती है।
रात को तरबूज खाने से पेट में ऐंठन महसूस होती रहती है। यह पाचन क्रिया को धीमा कर गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी की वजह बन सकता है।
तरबूज को काटने के बाद बहुत दिनों तक स्टोर करके न रखें। एक से दो दिन में इसे खत्म कर दें।
तरबूज में 96% तक पानी मौजूद होता है, तो इसे खाने के बाद पानी, जूस या अन्य दूसरे पेय पदार्थ पीना अवॉयड करें।