गर्मियों में टैनिंग हटाने के लिए लगाएं ये 4 फेस मास्क

खीरा और एलोवेरा फेस मास्क- आधे खीरे को ब्लेंड करें और इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और ठंडे पानी से धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह मास्क धूप से झुलसी त्वचा को आराम और हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

दही और शहद का फेस मास्क- 2 बड़े चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

ग्रीन टी और लेमन फेस मास्क- एक चम्मच पकी हुई ग्रीन टी में एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट रखें और फिर धो लें। ये सूरज की तेज किरणों से हुए सन डैमेज को कम करने में फायदा करता है।

पुदीना और खीरे का फेस मास्क- आधा खीरा और पुदीना की पत्तियों को ब्लैंड कर लें। इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे को ठंडक और ताजगी मिलेगी।