गर्मी में चाहिए इंस्टेंट एनर्जी? ये ड्रिंक्स देंगे ठंडक और ताकत

तेज धूप और पसीने में शरीर जल्दी थक जाता है। ऐसे में सही एनर्जी ड्रिंक आपको तुरंत तरोताजा कर सकता है।

नींबू पानी

गर्मियों में सबसे आसान और असरदार ड्रिंक है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत ऊर्जा देता है।

नारियल पानी

पसीने से निकलने वाले मिनरल्स की कमी पूरी करता है। साथ ही शरीर को ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

छाछ

गर्मी में छाछ पीने से पाचन बेहतर रहता है। साथ ही शरीर को हल्की और प्राकृतिक ऊर्जा मिलती है।

तरबूज जूस

तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखकर थकान दूर करता है।

आम पन्ना

कच्चे आम से बना पन्ना शरीर को लू से बचाता है। इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मददगार।

सत्तू ड्रिंक

सत्तू गर्मियों का सुपरफूड है। यह लंबे समय तक एनर्जी देता है और पेट भरा रखता है।