सोनू के टीटू की स्वीटी 6 मार्च 2026 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सोनू के टीटू की स्वीटी 6 मार्च 2026 को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सोनू और टीटू की दोस्ती तोड़ने के लिए एक बार फिर स्वीटी आ रही है।
पहली बार सोनू के टीटू की स्वीटी 23 फरवरी 2018 को रिलीज हुई थी।
2018 में इस फिल्म ने 156.46 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। भारत में 108.95 करोड़ की कमाई की थी।
अब री-रिलीज फिल्मों को लेकर लोगों में उत्साह कम होता जा रहा है। ऐसे में क्या कार्तिक आर्यन कुछ कमाल कर पाएंगे ?
री-रिलीज होने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड ये जवानी है दीवानी का है। उसने 22.04 करोड़ रुपये कमाए थे। क्या कार्तिक आर्यन रणबीर कपूर को टक्कर दे पाएंगे ?
अब तक री-रिलीज की गई फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड सनम तेरी कसम के नाम है जिसने 35.55 करोड़ कमाए थे।
तुम्बाड ने री-रिलीज होने पर 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।