बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं.
गोदभराई की वायरल तस्वीरों में सोनम कपूर बहुत ही सुंदर लग रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं.
इस मौके पर सोनम ने लाइम ग्रीन कलर का लहंगा और चोली पहना. हैवी नेकलेस, झुमकी स्टाइल ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने इस लुक को क्लासी बनाया है.
सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा दोनों ही एक साथ बैठकर रीति-रिवाज से पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं.
इसके साथ ही अनुपम खेर, करीना कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और बॉलीवुड जगत के कई सितारे उनकी खुशी का हिस्सा बने.
सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से 2018 में हुई थी. इसके बाद 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे 'वायु' को जन्म दिया था और अब दूसरे बच्चे के वेलकम के लिए तैयार हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर 2023 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'ब्लाइंड' में आखिरी बार नजर आई थीं. अब जल्द ही फिल्म 'बैटल फोर बिटोरा 'में नजर आएंगी.