छोटा है घर तो कमरे में ज्यादा स्टोरेज के लिए ये डिजाइन करें फॉलो

बड़े शहर, छोटे अपार्टमेंट और जगह की कमी, मगर छोटे रूम को इंटीरियर डिजाइन के माध्यम से हम स्मार्ट और बडा लुक दे सकते है।

ये कुछ डिजाइन टिप्स जिनसे आपका घर अधिक खुला-खुला और आरामदायक लगेगा।

कमरे में बेड के नीचे ड्रॉअर वाला डिजाइन अपनाएं, इससे बिना जगह घेरे ज्यादा स्टोरेज मिलती है।

दीवार से छत तक बने अलमारी डिजाइन कमरे को लुक देते हैं और छोटे घर में स्टोरेज की समस्या हल करते हैं।

बेड के साथ साइड टेबल की जगह स्टोरेज यूनिट चुनें, जहां किताबें, चार्जर और जरूरी सामान सुरक्षित रखा जा सके।

वर्टिकल दीवार स्मार्ट स्टोरेज, फ्लोर स्पेस बचाने के लिए वॉल माउंटेड लाइट्स और शेल्व्स का इस्तेमाल कर सकते है, जिससे कमरा ज्यादा खुला दिखे।

मल्टीफंक्शनल फर्नीचर जैसे स्टोरेज बेड और फोल्डेबल टेबल कम जगह में ज्यादा उपयोग और स्मार्ट लुक देते हैं।