हर कोई अपने चेहरे पर चमक चाहता है, लेकिन कभी-कभी तमाम उपाय करने के बावजूद भी चेहरे पर ग्लो नहीं आ पाता.
इसलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.
गुलाब जल में नींबू का रस मिक्स करें और कॉटन पैड से पूरे चेहरे को क्लीन करें। इसके बाद कुछ देर के लिए इस क्लींजर को चेहरे पर लगा रहने दें। इससे रोम छिद्र बड़े हो जाएंगे और गंदगी को बाहर निकालना आसान हो जाएगा।
क्लीनजिंग के बाद चेहरे को स्क्रब करना जरूरी होता है। इससे, जो भी डेड स्किन और गंदगी त्वचा से चिपकी हुई है, वह रिमूव हो जाती है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि आपका स्क्रब माइल्ड हो, जो त्वचा के रोम छिद्रों को बड़ा न करें।
एक बाउल में बेसन, शहद और हल्दी लें और अच्छी तरह से मिक्स करें। जब एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर आप पानी से चेहरे को साफ करें।
आपको बता दें कि ये 3 स्टेप्स आपके चेहरे को मिनटों में ग्लोइंग इफेक्ट देंगे।
इस स्किन केयर रुटीन को 15 दिन में एक बार जरूर आजमाएं। इससे आपकी स्किन हेल्दी और चमकदार बनेगी।