हिंदू धर्म में पशु-पक्षी और जीव-जंतुओं को भी शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़ा जाता है।
शास्त्रों में ऐसे जीवों के बारे में बताया गया है, जिनके घर पर आने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
शकुन शास्त्र के अनुसार घर पर तितली का अचानक आना शुभ संकेत माना जाता है।
घर पर मेंढक आ जाए तो लोग डर जाते हैं। लेकिन फेंगशुई से लेकर ज्योतिष में मेंढक को शुभ जीव और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
शकुन शास्त्र के अनुसार घर पर तोता आना भी शुभ संकेत होता है, क्योंकि वास्तु शास्त्र के मुताबिक तोता का संबंध धन के देवता कुबेर से होता है।
चिड़िया गौरैया या चिड़िया अगर आपके घर आए या घर पर घोंसला बना दे तो यह भी शुभ संकेत होता है।
घर पर गौरैया के आने से धन की स्थिरता बनी रहती है।