बिग-बॉस 18 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इसी बीच बिग-बॉस फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है।
एक्टर सलमान खान के बिग-बॉस 18 होस्ट करने की खबर सामने आई थी।
अब जानकारी के मुताबिक ये सीजन सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। शो होस्ट न करने की वजह सलमान खान की तबियत बताई जा रही है।
दरअसल, सलमान खान की पसलियों में गंभीर चोट लग गई है। हाल ही में सलमान को मुंबई में बच्चों के एक फंक्शन में देखा गया था। इस दौरान एक्टर को दर्द में देखा गया।
इसी के चलते ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीजन को वो होस्ट नहीं कर पाएंगे।