गब्बर ने की सगाई, कौन हैं दुल्हनिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी नई विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली।

शिखर धवन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मुस्कान से लेकर सपने साझा करने तक। हमारी सगाई के मौके पर मिले प्यार, दुआएं और हर अच्छी दुआ के लिए आपका शुक्रिया। हमने हमेशा के लिए साथ रहना चुना है।

सोफी आयरलैंड की हैं और इस समय नॉर्दन ट्रस्ट प्रोडक्शन में इस समय प्रोडक्ट कंसलटेंट-सेकेंड वाइक प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात UAE में हुई थी और सोफी इस समय UAE में ही हैं।

धवन ने साल 2012 में आयशा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक से हुई थी। आयशा तलाकशुदा थीं और दो बेटियों की मां थीं।

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक हो चुका है। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है। आयशा ने जोरावर को धवन से दूर कर दिया है।