जब समय रैना के शो पर उड़ा था दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का मजाक

समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' बहुत विवादों में चल रहा है। ये शो पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए विवादों में रह चुका है। 

एक बार शो में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के डिप्रशन का मजाक बनाया गया था। 

बंटी बनर्जी नाम की एक महिला ने शो में हिस्सा लिया और एक स्टैंडअप परफॉर्मेंस दी थी।

कॉमेडियन ने दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का जिक्र किया था, जब दीपिका ने बच्चे को जन्म दिया था।

कॉमेडियन ने कहा था- दीपिका पादुकोण भी हाल में मां बनी हैं, है ना? ग्रेट।

अब वह जानती हैं कि डिप्रेशन वाकई में कैसा दिखता है। बंटी बनर्जी की बात पर लोग खूब हंसे, जिसमें पैनल में न्यूरोलॉजिस्ट भी शामिल थे।

कॉमेडियन ने फिर व्यंग्य कसते हुए कहा कि वे ब्रेकअप की वजह से होने वाले डिप्रेशन का मजाक नहीं उड़ा रही थीं।

उन्होंने आगे कहा था- डिप्रेशन तब होता है, जब आपकी नींद टूटती है और आपका बच्चा आधी रात 3 बजे उठता है और खेलना चाहता है।

इस दौरान शो की बहुत आलोचना की गई। इससे पहले भी शो कई विवादित टिप्पणियों की वजह से सुर्खियों में रहा है।