अगर आप व्रत में साबुदाने की खिचड़ी खाकर बोरियत हो चुके हैं तो ऐसे में आप समा की खिचड़ी ट्राई कर सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि समा की खिचड़ी घर में कैसे बना सकते हैं।
सामग्री- 2 कटे हुए आलू, 2 कप समा के चावल, 1 बड़ा चम्मच जीरा, 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 3 बड़े चम्मच घी, 4 लौंग, 1 कटी हुई गाजर, 2 कटे हुए टमाटर, 2 बड़े चम्मच कटी हुई हरी मिर्च, आवश्यकतानुसार सेंधा नमक, 1 बड़ा चम्मच कसा हुआ अदरक, 4 हरी इलायची।
एक कटोरे में समा चावल को 15 मिनट के लिए भिगो दें। इस बीच, एक गहरे तले के पैन को मध्यम आंच पर रखें और उसमें 2 बड़े चम्मच घी डालें। उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने तक भूनें।
अब इसमें अदरक, लौंग, हरी इलायची और कटी हुई हरी मिर्च डालें। इन्हें खुशबू आने तक भूनें। अब इसमें कटे हुए आलू और गाजर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इन्हें नरम होने तक पकाएं।
अब पैन में कटे हुए टमाटर डालें। फिर सेंधा नमक छिड़कें। अब एक और पैन में पानी डालकर उबालें। उसमें भीगे हुए समा चावल, एक बड़ा चम्मच घी और एक चुटकी सेंधा नमक डालें। चावल को लगभग 10 मिनट तक आधा पकाएं।
सब्जियों वाले पैन में समा चावल डालें। अच्छी तरह मिलाएं और हरा धनिया डालें। चावल और सब्जियों को 5-7 मिनट तक पकाएं। अब खिचड़ी को एक कटोरे में निकाल लें और गर्मागर्म दही के साथ परोसें।