Salman Khan की  मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर को ट्रेलर हुआ आउट

एआर मुरुगदास निर्देशित फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

सलमान खान के फैंस जमकर मूवी की सराहना कर रहे हैं। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस ने सिकंदर को सुपरहिट बताया है।

सलमान खान की फिल्म सिकंदर की शूटिंग मुंबई और हैदराबाद के खास लोकेशन पर की गई है।

काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन और जतिन सरना जैसे कलाकार फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 20 मिनट का है। पहला हाफ 1 घंटे 15 मिनट का होगा। वहीं, दूसरा हाफ 1 घंटे 5 मिनट का होगा।

सलमान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी लंबे समय के बाद साथ नजर आएगी। आखिरी बार 2014 में सलमान और नाडियाडवाला ने किक में साथ काम किया था।

स्क्रीन पर आने से पहले ही विदेशों में एडवांस बुकिंग के जरिए एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 16,047 डॉलर यानी 13 लाख 86 हजार रुपये की कमाई कर ली है।