सलमान खान आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच आइए जानते हैं भाईजान की कुछ अनसुनी बातें
सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की , लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब सलमान खान की शादी के कार्ड भी छप चुके थे।
‘कार्ड भी बंट गए थे’ सलमान खान और संगीता बिजलानी की शादी लगभग तय थी, लेकिन वेडिंग डे से कुछ दिन पहले रिश्ता टूट गया।
सलमान खान आज 60 साल के हो गए हैं और शादी को लेकर सवालों में रहते हैं। ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ से पहले संगीता बिजलानी उनका सबसे लंबा रिश्ता रहीं।
दोनों ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया। 80 के दशक के आखिर में डेटिंग शुरू हुई और करीब 8 साल तक रिश्ता चला।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 1993 में सगाई हुई। 27 मई 1994 को शादी तय थी, लेकिन आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ।
‘कॉफी विद करण’ में सलमान ने माना था कि शादी के कार्ड भेजे जा चुके थे, फिर भी कुछ हफ्ते पहले सब खत्म हो गया।
सोमी अली का दावा, संगीता ने सलमान को रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद शादी टूट गई।
रिश्ता टूटने के बावजूद दोनों फैमिली फ्रेंड्स हैं। 2025 में सलमान संगीता के जन्मदिन पर नजर आए। और संगीता सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई।