HBD Salman Khan: ऐश्वर्या, कैटरीना नहीं, ये मॉडल थी सलमान का पहला प्यार
एक्टर सलमान खान आज (27 दिसंबर) 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान अपनी लव लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
सलमान की लाइफ में एश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, सोमी अली, अनीता बिजलानी से लेकर कई लड़कियां आईं और गईं।
लेकिन, क्या आप जानते हैं भाईजान का पहला प्यार कौन था?
पेशे से मॉडल और अशोक कुमार की नातिन शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं।
उस समय सलमान सिर्फ 19 साल के थे और फिल्म स्टार भी नहीं बने थे, वे मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।
सलमान के घरवाले भी इस रिश्ते से खुश थे। लेकिन, संगीता बिजलानी की वजह से ये रिश्ता टूट गया था।
दरअसल, सलमान और शाहीन मुंबई के एक हेल्थ क्लब में जाते थे जहां संगीता भी आती थीं।
इसी दौरान संगीता और सलमान की दोस्ती हुई और ये दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।
शाहीन की ‘कैथे पैसिफिक एयरलाइंस’ में नौकरी लग गई थी और वह सलमान से दूर चली गईं।