सकट चौथ पर अपना सकते हैं ये टोटके, दूर होंगी परेशानियां

इस साल 17 जनवरी को सकट चौथ मनाई जाएगी। इस दौरान आप अच्छा फल पाने के लिए ये टोटके कर सकते हैं।

अगर आप लंबे समय से किसी समस्या से परेशान हैं तो गणेश चतुर्थी के दिन हाथी को हरा चारा जरूर खिलाएं और गणेश मंदिर में जाकर प्रार्थना रखें। 

गणेश चतुर्थी के दिन श्री गणेश का अभिषेक करना बहुत शुभ माना गया है। चतुर्थी के दिन गणेश जी का अभिषेक करने से उनकी कृपा शीघ्र प्राप्त होती है।

शास्त्रों में गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र बताया गया है। घर में इस यंत्र की स्थापना और पूजन करने से घर में किसी तरह की बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती है।

अगर आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं तो इस दिन स्नान करके भगवान गणेश को गुड़ और देशी घी का भोग जरूर लगाएं।

फिर इसके बाद इस भोग को प्रसाद के रूप में गाय को खिला दें। इससे आपकी धन संबंधी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

गणेश चतुर्थी के दिन श्रीगणेश मंदिर में जाकर 21 गोलियां बनाएं। फिर इसे दूर्वा के साथ भगवान को चढ़ाएं। इससे भी मनोकामना जल्दी पूरी होती हैं।

अगर आपके जीवन में विवाह संबंधी परेशानियां आ रही हों तो इस दिन व्रत रखकर बप्प को आटे और गुड़ से बने मालपुओं का भोग जरूर लगाएं।

गणेश चतुर्थी पर भगवान को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना भी शुभ होता है।