देश में 1 मार्च से क्या-क्या बदल गया

देश में मार्च का महीना कई बड़े बदलाव लेकर आया है। 1 मार्च के बाद बड़े बदलाव हुए हैं।

बदलाव हर घर और हर जेब पर असर डालने वाले हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 28 रुपये का इजाफा किया गया है।

तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल प्राइस (ATF Price) में बढ़ा दिया है। हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।

1 मार्च 2026 से भारतीय रेलवे अपना पुराना UTS App बंद कर सकती है। क्योंकि अब सारे काम नए एप RailOne से हो रहे हैं।

1 मार्च से देश में मोबाइल यूजर्स के लिए SIM बाइंडिंग नियम लागू हो गया है। अब व्हाट्सएप चलाने के लिए फोन में वही सिम एक्टिवट होना अनिवार्य है।

मार्च महीने में बैंक 18 दिन बंद रहने वाले हैं। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार का अवकाश भी शामिल हैं।