भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने रोहित शर्मा को नसीहत दी।
योगराज सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा 45 साल की उम्र में भी खेलने की क्लास रखते हैं।
योगराज सिंह का मानना है कि स्टार ओपनर रोहित में अभी भी बहुत कुछ है। बशर्ते वह अपनी फिटनेस को पूरी तरह से निखारें।
योगराज सिंह ने कहा कि एक तरफ उनकी पारी और दूसरी तरफ बाकी दुनिया। यही उनकी क्लास है।
योगराज सिंह ने कहा कि आप कह सकते हैं कि रोहित, आपकी हमें 5 साल और जरूरत है यार, तो अपनी फिटनेस और हर चीज पर काम करो।
योगराज सिंह ने कहा कि उस पर 4 आदमी लगाओ, उसे हर सुबह 10 किलोमीटर दौड़ाओ। अगर वह चाहे तो 45 साल की उम्र तक खेलने की क्लास रखता है।