Lakme ब्रैंड बनाने वालीं रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा नहीं रहीं

रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया।

स्विट्जरलैंड में पैदा हुईं सिमोन टाटा पहली बार 1953 में भारत घूमने के लिए आई थीं, तब वे 23 साल की थीं।

देश में सिमोन टाटा की मुलाकात नवल टाटा से हुई। 1955 में दोनों ने शादी कर ली।

सिमोन टाटा ने Lakme के चेयरमैन के तौर पर काम किया है। Lakme को टॉप फैशन ब्रांड बनाया। टाटा ग्रुप ने साल 1996 में Lakme को हिंदुस्तान यूनिलीवर को बेच दिया था।

नोएल टाटा की मां सिमोन टाटा ने व्यापार जगत से दूरी नहीं बनाई। सिमोन टाटा ने रिटेल ग्रुप Trent के तहत वेस्टसाइड की स्थापना की।

Trent आगे चलकर देश की सबसे पॉपुलर डिपार्टमेंटल स्टोर चेन में से एक बनी।

सिमोन टाटा ने टाटा इंडस्ट्रीज में भी अहम भूमिका निभाई और ग्रुप को आधुनिक विस्तार दिया।