क्या 2 फरवरी को शादी करेंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बीते कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि वे इसी महीने शादी करने वाले हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ये दावा किया जा रहा है कि विजय और रश्मिका 2 फरवरी को उदयपुर के सिटी पैलेस में शादी करने वाले हैं.

इस वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि उदयपुर के सिटी पैलेस में विजय और रश्मिका की शादी की जोरदार सजावट भी चल रही है.

लेकिन विजय और रश्मिका ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.

बता दें कि अक्टूबर 2025 में विजय और रश्मिका की सगाई की खबरे भी आई थीं. इसके अलावा काफी टाइम से दोनों को एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जा रहा है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम किया था, तभी से दोनों के डेटिंग के चर्चे चल रहे हैं.