रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें

रिसेप्शन के लिए दोनों ने 'Jade by MK' के डिजाइनर आउटफिट्स को सिलेक्ट किया। ये बारीक कारीगरी और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाने जाते हैं।

रश्मिका ने अपने रिसेप्शन के लिए 'माधुर्य क्रिएशन्स' से मंगवाई खास मैसूर सिल्क की साड़ी चुनी थी। लाल, काले और सुनहरे रंगों के मेल से बनी इस 'जेड बाय एमके' की साड़ी ने सभी को अपनी ओर खींचा।

डिजाइनर मोनिका ने रश्मिका के कपड़ों में उनकी संस्कृति की पहचान दिखाते हुए ब्लाउज पर 'गंडभेरुंडा' मोटिफ को जगह दी। ये कर्नाटक की शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक है।

विजय देवरकोंडा ने भी सांस्कृतिक झलक दिखाते हुए पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान में आइवरी के रेशमी कुर्ते के साथ क्लासिक वेष्टि और अंगवस्त्रम पहना था। जिस पर शुद्ध सोने और चांदी के तारों से 'गज-केसरी' डिजाइन बनाया गया।

रश्मिका और विजय ने 'श्री ज्वैलर्स' के बेहतरीन कलेक्शन से स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी थी।

दोनों के कपड़ों कपड़ों की सबसे खास बात यह थी कि इनमें शुद्ध चांदी और सोने के तारों की एम्ब्रायडरी से बारीक मोटिफ्स तैयार किए गए थे।

रश्मिका की शादी के बाद देवरकोंडा फैमिली के साथ उन्होंने खुशी से पोज दिया। सास-ससुर और देवर ने उनका घर में ग्रैंड वेलकम किया।

रिसेप्शन के दौरान विजय वाइफ रश्मिका को देखने भीड़ उमड़ी। विजय उन्हें इससे प्रोटेक्ट करते दिखे। दोनों को साथ देखकर इनके फैन्स का दिल खुशी से झूम उठा है।