रंगों से सराबोर इंदौर, देखें मिनी मुंबई की गेर की मनमोहक तस्वीरें
इस दौरान पूरा क्षेत्र रंगों से सराबोर है। टैंकरों से रंग और पानी की बोछार कई फीट ऊपर तक की जा रही है।
इस गेर में तोपों से गुलाल उड़ाया जा रहा है। इससे जुड़ी कई मनमोहक तस्वीरें सामने आई हैं।
करीब 3 किलोमीटर लंबे इस गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव और कई NRIs शामिल होंगे।
राजावाड़ा क्षेत्र में आज सुबह 10:30 बजे से गेर निकाली गई। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
इंदौर में गेर की परंपरा होलकर राजवंश के समय से चली आ रही है। इस दिन होलकर राजवंश के लोग आम जनता के साथ होली खेलने निकलते थे।
होलकरों ने समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर त्योहार मनाने के उद्देश्य से ये परंपरा शुरू की थी।
इस दौरान गेर में टैंकरों से रंग और पानी की बौछार की जाती है। वहीं, तोपों से गुलाल उड़ाया जाता है।