अगर आप सलाद और सेहतमंद स्नैक्स के शौकीन हैं तो ये रेसिपी आपके लिए है।
जब भी आपको कुछ स्वादिष्ट और सेहतमंद खाने का मन करे, तो आप राजमा चाट को स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे हेल्दी राजमा चाट की रेसिपी, जो बनाने में तो आसान है ही लेकिन साथ में बहुत स्वादिष्ट भी लगता है।
सामग्री- 1 कप राजमा, 1 शिमला मिर्च), 1/4 कप उबला हुआ मक्का, 1/4 बड़ा चम्मच काली मिर्च, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, 1 प्याज, 1 गाजर, आवश्यकतानुसार नमक, 1/4 बड़ा चम्मच चाट मसाला, 1 हरी मिर्च।
प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च जैसी सभी सब्जियों को बारीक काट लें और एक कटोरे में इकट्ठा कर लें। इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
उबले हुए राजमा और भुट्टे को कटोरे में डालें और अच्छी तरह मिला लें।
सलाद को बारीक कटे हुए हरे धनिये से सजाकर परोसें।