सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत आज 74वां जन्मदिन मना रहे हैं।
आज फिल्मी दुनिया में थलाइवा का जलवा है, लेकिन उनकी जिंदगी काफी संघर्ष भरी रही है।
रजनीकांत कभी बस कंडक्टर थे और आज उनकी 430 करोड़ नेटवर्थ है।
फैंस सुपरस्टार रजनीकांत की भगवान की तरह पूजा करते हैं। उनकी फिल्मों के पोस्टर दूध से नहलाए जाते हैं।
रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
रजनीकांत के पिता रामोजी राव गायकवाड़ पुलिस कॉन्स्टेबल थे।
रजनीकांत ने खुद का खर्च चलाने के लिए छोटी-मोटी नौकरियां कीं।
रजनीकांत ने कुली और बैंगलोर परिवहन सेवा में बस कंडक्टर की नौकरी की।
बस में कंडक्टरी करते वक्त रजनीकांत की मुलाकात डायरेक्टर के. बालचंदर से हुई।
के. बालचंदर रजनीकांत के स्टाइल से इंप्रेस हुए और उन्हें अपूर्व रागंगल फिल्म में रोल दिया।
इसके बाद रजनीकांत ने एक्टिंग शुरू की और आज फिल्मी दुनिया के बेताज बादशाह बन गए हैं।