नाश्ते में ट्राई करें क्विनोआ डोसा, बेहद आसान है रेसिपी

डोसा बच्चों से लेकर बड़ों तक का पसंदीदा होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे क्विनोआ डोसा की रेसिपी, जो टेस्टी भी है और हेल्दी भी है।

क्विनोआ एक सुपरफूड है, जो पोषक तत्वों और प्रोटीन से भरपूर होता है। आइए जानते हैं क्विनोआ डोसा की रेसिपी।

सामग्री- 1 कप क्विनोआ, 2 बड़े चम्मच तेल, 1/2 कप मूंग दाल, 1/2 कप उड़द दाल, 1 छोटा चम्मच नमक, आवश्यकतानुसार पानी।

सबसे पहले एक कटोरे में उड़द और मूंग दाल को एक साथ धो लें। फिर क्विनोआ को पानी से धोकर दाल वाले कटोरे में मिला लें।

अब क्विनोआ और दालों को 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

अब डोसे के मिश्रण को थोड़ा पानी डालकर ब्लेंड करें ताकि डोसे का घोल तैयार हो जाए। इसमें थोड़ा नमक डालें और चिकना डोसा घोल बना लें।

अब एक नॉन-स्टिक पैन पर थोड़ा सा तेल लगा लें और एक करछी की मदद से डोसा बनाएं। जब डोसा हल्का भूरा हो जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें और सांभर-चटनी के साथ परोसें।