उत्तर भारत के सिनेमाघरों से हटी अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2?
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल भारतीय सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर में से एक बन गई है।
इसी बीच खबर सामने आई कि डायरेक्टर सुकुमार और PVR INOX के बीच शोज को लेकर बहस हुई, जिस वजह से इसे उत्तर भारत के सिनेमाघरों से हटा दिया गया।
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाजा विजयबालन ने भी इस बारे में ट्वीट किया था।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक
पुष्पा 2 के डिस्ट्रीब्यूटर Anil Thadani
चाहते थे कि बेबी जॉन की रिलीज के बाद भी पुष्पा 2 के शोज कम ना किए जाएं।
हालांकि, इन दोनों की स्क्रीनिंग और शोज शेयरिंग वाली समस्या कुछ वक्त के लिए सुलझ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही पार्टियां इस नतीजे पर पहुंची हैं कि तीसरे हफ्ते के लिए पुष्पा 2 की बुकिंग PVR Inox के लिए खुलेगी।
22 दिसंबर तक सारे मल्टीप्लेक्स पुष्पा 2 की एडवांस टिकट खोल देंगे। 23, 24 और 25 दिसंबर को पुष्पा 2 को कितने शोज मिलेंगे ये अभी तय होगा।