सिक्सर मशीन प्रियांश आर्य ने IPL में अपने पहले ही मैच में गदर मचा दिया।
लेफ्टी प्रियांश आर्य ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 गेंदों पर 47 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
24 साल के प्रियांश आर्य ने 7 चौके और 2 छक्के जमाए। वे सिर्फ 3 रनों से फिफ्टी पूरी नहीं कर पाए। राशिद खान ने उन्हें आउट किया।
प्रियांश आर्य ने दिल्ली प्रीमियर T20 लीग में एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।
IPL ऑक्शन से पहले प्रियांश आर्य ने कहा था कि वे RCB के लिए खेलना चाहते हैं क्योंकि विराट कोहली उनके फेवरेट हैं।
प्रियांश आर्य ने कहा था कि RCB एक भी IPL नहीं जीत पाई है। वे IPL जीतने में टीम की मदद करना चाहते हैं।
IPL ऑक्शन में प्रियांश आर्य को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा था।