सास के साथ पोज करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा; देखें शादी वाले घर की झलक
प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई में हैं।
सोशल मीडिया पर इस शादी वाले घर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा खुद शादी वाले घर की झलक शेयर कर रही हैं।
एक्ट्रेस के परिवार ने भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए अपने घर पर माता की चौकी के साथ शादी से पहले की रस्मों की शुरुआत की।
एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ खाना खाते नजर आ रही हैं।
वहीं, कुछ तस्वीरों में परिवार के सदस्य मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान प्रियंका अपनी सास के साथ भी नजर आईं। इससे जुड़ी फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।