क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें कौन हैं दुल्हनिया

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने 8 मार्च, रविवार को मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली।

पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर सगाई की फोटो पोस्ट करके गुड न्यूज शेयर की।

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं।

दोनों ने अब अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है।

पृथ्वी शॉ की दुल्हनिया आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया स्टार हैं।

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का रेस्टोरेंट से निकलते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उनके फॉलोअर्स रातों-रात बढ़ गए थे।

आकृति अग्रवाल के इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 88 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।